Fashion

गजब कहानी: एक भाई नाइजर में अगवा, दूसरा कानपुर में फंसा, तीसरे ने टावर पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Jharkhand Latest News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव के एक ही परिवार के तीन भाइयों की अजीब कहानी सामने आई है. घर की इस कहानी से परेशान तीसरा भाई शुक्रवार (2 मई) को 150 फीट ऊंचे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. शख्स को टावर पर चढ़ा देख काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. घर के उलझनों से परेशान शख्स सभी को टावर से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था.

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव के लोगों के मनाने पर जब टावर पर चढ़ा शख्स उतरने के लिए राजी नहीं हुआ तो इस मामले की जानकारी किसी ने बगोदर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

अफसरों के मनुहार पर नीचे उतरा बुधन महतो

थाने के पुलिस वाले भी व्यक्ति के तेवर देख परेशान हो गए. इस बीच थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने टावर पर चढ़े शख्स बुधन महतो से उतारने के लिए काफी निवेदन किया. प्रशासन और परिजनों द्वारा काफी मशक्कत करने बुधन महतो खुद ही नीचे उतर आया.

क्या है गिरिडीह के महतो परिवार की कहानी?

दरअसल, बुधन महतो पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपहृत उत्तम महतो का भाई है। उत्तम महतो नाइजर में आतंकियों के कब्जे में हैं। उत्तम को सशस्त्र अपराधियों ने अगवा कर रखा है, जिन्हें रिहा करवाने का प्रयास लगातार चल रहा है.

मुंडरो गांव के महतो परिवार का दूसरा भाई प्यारी महतो उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिजली पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्यारी महतो का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घर के एक सदस्य का अपहरण और दूसरे सदस्य का काम के दौरान गिरने से घायल हो जाने से पूरा परिवार परेशान है.

इस बात को लेकर तीसरा भाई बुधन महतो पिछले काफी दिनों से परेशान था. शुक्रवार को वह निराशा की स्थिति में 33 हजार हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया और जान देने की बात करने लगा. इसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अफसरों ने बिजली की आपूर्ति रोक दी.

बखरीडीह टोले का निवासी है बुधन महतो

इसके बाद बुधन महतो को अफसरों ने काफी प्रयासों के बाद सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतारा गया। टावर पर चढ़ने वाले युवक का नाम बुधन महतो है, जो मुंडरो के बखरीडीह टोले का निवासी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *