दिल्ली-NCR पर क्या गुजरी है…वीडियो में देखिए कैसे आफत बनी आंधी-बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार का दिन गर्मी से बेहाल करने वाला था, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए. दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात आठ बजे के बाद अचानक तेज आंधी, मूसलधार बारिश और ओलों की बरसात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.
79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
दिल्ली के सफदरजंग इलाके में हवाओं की रफ्तार 79 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. यह कोई आम हवा नहीं, बल्कि एक तरह का बवंडर था. पेड़, बिजली के खंभे, दीवारें और बड़े-बड़े साइनबोर्ड इस तेज रफ्तार के आगे टिक नहीं पाए और धराशायी हो गए.
बिजली आपूर्ति पर असर
तेज आंधी और गिरते पोलों के कारण दिल्ली, नोएडा और अन्य एनसीआर इलाकों में बिजली गुल हो गई. कई रिहायशी क्षेत्रों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा.
गर्मी से राहत, पर नुकसान भी भारी
बारिश और ओलों ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई लोगों के लिए यह मौसम तबाही लेकर आया. वाहनों को नुकसान पहुंचा, रास्तों पर जलभराव हो गया और सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी क्षति हुई.
तस्वीरों और वीडियो में देखें तबाही का मंजर
मौसम की इस अचानक बदली तस्वीर को लोगों ने कैमरे में कैद किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो इस भीषण आंधी-तूफान की भयावहता को साफ बयां कर रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी के कारण लोधी रोड पर बिजली का खंभा गिरा.
VIDEO | Electric pole crashed down on Lodhi road as rain, thunderstorm wreak havoc in Delhi-NCR pic.twitter.com/f6d9Fz9U6K
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2025
उत्तर प्रदेश: धूल भरी आंधी के बाद बारिश के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात जाम हो गया.
VIDEO | Uttar Pradesh: Dust storms followed by rain led to major traffic congestion on Noida-Greater Noida Expressway. pic.twitter.com/1Lp2RcrrgX
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2025
दिल्ली: धूल भरी आंधी के कारण मंगोलपुरी में छत ढह गई. कम से कम चार लोग घायल.
VIDEO | Delhi: Canopy collapsed in Mangolpuri following dust storm; at least four injured. Further details awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bgugp0X7Dp
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2025
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश. आईटीओ का वीडियो
VIDEO | Rain lashes parts of Delhi. Visuals from ITO.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9NG7C4VPbf
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2025
दिल्ली: तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तीन मूर्ति मार्ग पर एक पेड़ उखड़कर एक कार और एक मिनी ट्रक पर गिर गया.
#WATCH | Delhi: A tree uprooted at Teen Murti Marg and fell on a car and a mini truck as the city received gusty wind, heavy rainfall and hailstorm. pic.twitter.com/VOkx22ZBUO
— ANI (@ANI) May 21, 2025
नोएडा में भारी बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर 62 की सड़कों पर जलभराव हो गया.
#WATCH | Uttar Pradesh: Streets in Sector 62 of Noida waterlogged following heavy rainfall earlier this evening. pic.twitter.com/FMFE62Ftpd
— ANI (@ANI) May 21, 2025
राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश के बाद निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास मुख्य सड़क पर एक खंभा गिर गया.
#WATCH | Delhi | A pole fell on the main road near Nizamuddin Flyover after heavy rainfall accompanied by wind was witnessed in the national capital. pic.twitter.com/45fSBitwPD
— ANI (@ANI) May 21, 2025
उत्तर प्रदेश : तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक खंभा गिर गया.
#WATCH | Uttar Pradesh | A pole fell in front of Sector-145 metro station on Noida-Greater Noida Expressway after heavy rainfall accompanied by wind was witnessed in the area.
(Source: Noida Police) pic.twitter.com/r5iplNVVjX
— ANI (@ANI) May 21, 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ भारी बारिश के कारण हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे दो वाहन प्रभावित हुए.
#WATCH | Delhi | A tree fell, affecting two vehicles, near the Hazarat Nizamuddin Police Station as the national capital witnessed heavy rainfall accompanied by wind. pic.twitter.com/jlagecqtAT
— ANI (@ANI) May 21, 2025
गाजियाबाद में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गए.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh | Trees fell on the road as the area witnessed heavy rainfall accompanied by wind. (21/05)
(Visuals from DM Office Road) pic.twitter.com/dVqGi8fccs
— ANI (@ANI) May 21, 2025