News

flood in northeast states 30 people died in sikkim assam arunachal pradesh tripura union hm amit shah calls chief ministers


Floods in Northeast India: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में सड़क परिवहन, रेल और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. वहीं, असम, त्रिपुरा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण 30 लोगों की जान जा चुकी है.

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में पश्चिमी त्रिपुरा और खोवाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बाढ़ के कारण सड़क परिवहन, भूस्खलन, फसलों की बर्बादी और राज्यों में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर चेतावनी दी है.

त्रिपुरा में 1300 परिवारों को राहत शिविरों में किया गया शिफ्ट

त्रिपुरा में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर देखते हुए कुल 1300 परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा इम्फाल में सुरक्षा बलों के जवान बारिश और बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से स्थिति की जानकारी ली है और इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने की पेशकश की है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (1 जून, 2025) को केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत की जानकारी साझा की.

असम में आठ लोगों की हुई मौत

असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के कारण 15 से अधिक जिलों में 78,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और सहायता की पेशकश की. मैंने उन्हें राज्य में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *