News

Kolkata Doctor Rape Murder Case CBI questions list asked from rg kar medical college former principal ann


Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में सीबीआई अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ-साथ आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष से भी पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने अपनी शरुआती जांच और केस डायरी में दर्ज ब्यान पढ़ने के बाद पूर्व प्रिंसिपल से पूछने के लिए सवालों की एक फेहरिस्त तैयार कर ली है.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को सबीआई ऑफिस लाया गया था, जहां उनसे इस घटना के जुड़े सवाल पूछे गए. सीबीआई की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं अस्पताल में किसी तरह की कोई गैरकानूनी गतिविधियां तो नहीं चल रही थी, जिसका कनेक्शन इस वारदात से हो.

सीबीआई ने अब तक पूर्व प्रिंसिपल से इस तरह के सवाल पूछे

1. घटना के बारे में आपको जानकारी कब मिली?
2. आप कितने बजे अस्पताल पहुचे?
3. आपको किसने घटना के बारे में जानकारी दी?
4. अपने सबसे पहले किसको फोन किया?
5. अस्पताल प्रसाशन से हादसे की शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की?
6. ट्रेनी डॉक्टर की शिफ्ट कैसे लगती है, कितने घंटे की शिफ्ट होती है?
7. क्या पीड़ित ने आपको पहले कोई शिकायत दी?
8. सेमिनार हॉल का दरवाजा क्या हमेशा खुला रहता है?
9. हादसे के बाद सेमिनार हॉल के पास कंस्ट्रक्शन किसके कहने पर शुरू हुआ?
10. पीड़ित परिवार को किसने बताया की ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या की है?
11. संजय रॉय को क्या आप जानते है?
12. क्या पुलिस की वर्दी में घूमता था संजय रॉय?
13. कोई भी शख्स बिना रोकटोक किसी भी वार्ड पर जा सकता है क्या?
14. क्या संजय रॉय अस्पताल में मरीजों की भर्ती करवाता था?
15. डॉक्टर्स स्टूडेंट में आपको लेकर गुस्सा क्यों है?
16. क्या आपकी इज्जात के बाद ही ट्रेनी डॉक्टर की शिफ्ट लगाई जाती है?
17. डॉक्टर्स की शिफ्ट पर साइन कौन करता है?
18. क्या महिला सुरक्षा को लेकर आपको पहले भी शिकायत दी गयी?
19. आपको किस्से खतरा है जिसके लिए आप हाइकोर्ट गए?
20. छात्रों ने आपके खिलाफ नाराजगी जताई, आपका क्या कहना है?
21. क्या कोई सिंडिकेट अस्पताल में चल रहा है?

ये भी पढ़ें : Kolkata Rape Murder Case: ‘एक्शन ले मोदी सरकार!’, कोलकाता रेप कांड पर IMA का PM को लेटर, रख दीं ये सारी मांगें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *