Sports

डेडलाइन खत्म… अटारी बॉर्डर से 531 पाकिस्तानी वापस लौटे; अब क्या होगा आगे? जानिए


Pak Citizens Return: भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने की डेडलाइन आज खत्म हो गई. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जब यह ऐलान किया कि भारत आए सभी नागरिकों को वापस लौटना होगा तो उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने का सिलसिला लगातार जारी है. पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने की डेडलाइन रविवार को समाप्त हो गई. लेकिन इसके बाद भी कई पाकिस्तानी नागरिक अब भी भारत में रह गए हैं. ऐसे में इनकी वापसी पर अब आगे क्या कुछ होगा, अटारी बॉर्डर के प्रोटोकॉल ऑफिसर ने बताया.

आज 237 पाकिस्तानी भारत से गए, 116 भारतीय लौटे

अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर तैनात प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण माहल ने बताया कि 29 अप्रैल तक अब सभी वीजा वाले पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत से 237 पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान गए और 116 भारतीय पाकिस्तान से वापस भारत लौटे.

यह भी बताया गया कि अमृतसर के अटारी बॉर्डर से अब तक कुल 537 पाकिस्तानी अपने वतन पाकिस्तान वापस गए हैं. वहीं 1387 भारतीय अब तक  पाकिस्तान से भारत वापस लौटे है.

प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि 29 अप्रैल तक अब सभी वीजा वाले पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा सकते है. उन्होंने कहा कि आज 237 के करीब पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान भेजे गए हैं और पाकिस्तान से 116 के करीब भारतीय नागरिक वापिस लौट आए हैं अगर बात की जाए आज चौथा दिन है और अभी तक 537 के करीब पाकिस्तानी नागरिक भारत से गए हैं और पाकिस्तान में से 1387 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अटारी-वाघा बॉर्डर से किस दिन कितने पाकिस्तान वापस लौटे?

24 अप्रैल 
पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 28
भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 105 

25 अप्रैल 
पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 191
भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 287

26 अप्रैल 
पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 75
भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 335

27 अप्रैल
पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 237
भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 116

ये डाटा भारत सरकार के द्वारा पाकिस्तान नागरिकों और पाकिस्तान सरकार के द्वारा भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस जाने के दिए गए अल्टीमेटम के बाद यानि 24 अप्रैल से है.

यह भी पढ़ें – मणिशंकर अय्यर के बयान पर घमासान, भाजपा बोली- ‘आतंकवादी तंत्र को बचा रही कांग्रेस’
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *